गिरफ्तार करना है तो कर लो’, सौरभ भारद्वाज की ED को खुली चुनौती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने मंगलवार को लगभग 18 घंटे तक आप नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर लंबी छापेमारी की. आप नेता के घर से मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे ईडी अधिकारी बाहर निकले.

ईडी रेड खत्म के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज की पहली तस्वीर भी सामने आई. जिसमें वे काफी जोश में और मुस्कुराते हुए नजर आए. रेड खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में AAP के कार्यकर्ता उनके आवास पर मौजूद रहें और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सौरभ भारद्वाज को कंधे पर उठाया।

“डराने की जा रही कोशिश”

ईडी की रेड पर बोले आप नेता संजीव झा, अभी रात के 12 बज रहे है, 17 घंटे से ED की टीम एक कमरे में क्या जांच कर रही है। ये जांच नही क्रूरता है, डराने की कोशिश है। सुबह से पैकेट में खाने के नाम पर क्या जा रहा है उसकी जांच होनी चाहिए कही इन पैकेट में कुछ गलत चीजे प्लांट तो नही की जा रही। बदले की भावना में जिस ED को आज नरेंद्र मोदी इस्तेमाल कर रहे है वो एक दिन उनके लिए मुसीबत बनेगी. AAP विधायक संजीव झा ने कहा, “… रेड खत्म हुई जिसके बाद हम सौरभ भारद्वाज से मिले। कल ये सारी बात सौरभ भारद्वाज विस्तार से बताएंगे कि क्या-क्या हुआ। हम सभी बहुत खुश हैं…”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अस्पताल निर्माण घोटाले में 5590 करोड़ रूपये की हेराफेरी का आरोप है. इस केस में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका सवालों में है. एसीबी पहले से ही इस मामले में जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि आप आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने 2018-19 में 24 अस्पताल प्रोजेक्ट्स मंजूर किए थे. इनमें 6 महीने में सात आईसीयू अस्पताल बनने थे पर 3 साल बाद भी काम अधूरा है.

इन अस्पतालों पर 800 करोड़ रूपये खर्च हुए लेकिन सिर्फ 50% ही काम हुआ. इसी तरह लोकनायक अस्पताल में बन रहे 22 मंजिला ब्लॉक की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ हो गई.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial