प्रधानमंत्री आज बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान वे बिहार को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री, गया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बिहार के बाद प्रधानमंत्री बंगाल के लिए रवाना होंगे.
1300 करोड़ की मिलेगी सौगात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार वासियों को 13000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उपहार देने पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एनडीए के कार्यकर्ता उत्साहित हैं.
सिमरिया पुल से पीएम करेंगे अभिवादन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 में छठी बार बिहार आ रहे हैं और पीएम छठे दोरे में दो जिलों की यात्रा करने वाले हैं. प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पहले गया जिले में होगा जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद प्रधानमंत्री बेगूसराय सिमरिया पुल के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया से हेलीकॉप्टर के जरिए बेगूसराय जाएंगे और वहां पुल का उद्घाटन कर लोगों का अभिवादन करेंगे.











