गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “अब चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा; बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा।”
आज़म ख़ान ने कहा कि अब लोग धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि देश आज़ाद है लेकिन संविधान कैद है, और वे संविधान व विधान के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने न्यायपालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगे न्याय की बात होगी, बदले की नहीं। आज़म ख़ान ने कहा कि इस बार ‘बदलाव नहीं, सैलाब आएगा’ और यह लड़ाई धर्म या जाति के नाम पर नहीं बल्कि मुद्दों के आधार पर लड़ी जाएगी।
आज़म खान ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों और खुद पर लगे अन्य आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चों के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय बनाने वाला माफिया नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार बनने पर बदला नहीं, बल्कि इंसाफ़ किया जाएगा।








