राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाया कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, SIR प्रक्रिया पर उठाये सवाल, राहुल के बयान पर भड़की बीजेपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान राहुल ने भारत की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कथित ‘वोट चोरी’ व धांधली के सबूत होने का दावा किया। 
राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 में वोट डालने वाले करीब 14 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने इस पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और (SIR) पर सवाल उठाते हुए चुनाव की वैधता पर संदेह जताया।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी व्यवस्था में सुधार किए बिना कुछ नहीं होगा। विपक्ष के पास चुनावों में हुई कथित गड़बड़ियों के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जिन्हें सामने लाने के लिए पार्टी काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में पहले के मुकाबले 20 से 50 गुना तक अधिक पैसा खर्च किया जा रहा है और विपक्ष को पता है कि यह पैसा कहां से आ रहा है।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोगों और सिस्टम के भीतर काम करने वालों में सरकारी एजेंसियों का डर था, लेकिन अब छात्र और युवा आंदोलनों के कारण लोगों के मन से यह डर निकल गया है।
वहीं राहुल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को भारत की तरक्की पसंद नहीं है। राहुल गांधी खुद चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं, इसलिए वे बार-बार विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ झूठ फैलाते हैं।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें