पीपलकोटी में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो, ₹149.77 करोड़ की दी सौगात, महिलाओं को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं परिवार के पालन–पोषण के साथ कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चमोली की धरती से प्रारंभ हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन में गौरा देवी एवं उनकी साथी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य की सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं के समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिला चमोली में विकास कार्यों को गति देते हुए कुल 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 13,358.76 लाख रुपये (लगभग 133.59 करोड़ रुपये) की लागत के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 1,618.23 लाख रुपये (लगभग 16.18 करोड़ रुपये) की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इस प्रकार कुल 14,976.99 लाख रुपये (लगभग 149.77 करोड़ रुपये) की विकास योजनाओं की सौगात जनपद को मिली है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें