महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से भी किया संन्यास का ऐलान , CSK में निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे चेन्नई सुपरकिंग्स के नए मेंटर बन गए हैं।

IPL 2027 के पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। धोनी अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। धोनी टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। लेकिन अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

IPL में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें