पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 2 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।बताया जा रहा है कि दोनों ही विधायक टिकट कटने से नाराज चल थे।
चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, “मैं, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।” वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।”
आपको बता दें कि शनिवार को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें इनका नाम नहीं था।
दोनों विधायकों के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों की हरकतों के चलते पार्टी ने पहले ही इन्हें किनारे कर दिया था। अब ये दोनों भाजपा में शामिल होंगे, जिसे पंजाब में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं।








