चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी योजना, दिव्यांग छात्रों को 5 अंकों की छूट, धामी कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान करीब 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।  आगामी विधानसभा मानसून सत्र के दौरान करीब 7412 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को पेश किया जाएगा, जिस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।

राज्य की निराश्रित और एकल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए इस नई योजना को मंजूरी मिली है

छात्रों के लिए योजना: बोर्ड परीक्षाओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए 5 अंकों की विशेष छूट (ग्रेस मार्क्स) देने का फैसला हुआ है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के होनहार गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने के लिए परिवार की सालाना आय सीमा को सीधे ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया गया है, ताकि अब ज्यादा छात्र इसका लाभ ले सकें।

खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा: राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मेडल या पुरस्कार जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब उत्तराखंड रोडवेज की बसों में किराया नहीं देना होगा। इसके साथ ही हर जिले में खिलाड़ियों को तराशने के लिए मुख्य खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial