यूपी राज्यसभा चुनाव- बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, हरदीप सिंह पुरी को नहीं मिला टिकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है।

इस बार बीजेपी ने सभी नए चेहरों पर दांव लगाया है, जिसके चलते मौजूदा राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का पत्ता कट गया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा में महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह को इस बार उच्च सदन में भेजने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश की कुल 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। और उसी दिन शाम को परिणाम आ जाएगा।

बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज घोषित हुए सभी सम्मानित प्रत्याशी गणों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऐतिहासिक विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।”

भाजपा के 8 उम्मीदवारों की सूची
  • धर्मपाल सिंह

  • राधाकांत ओझा

  • प्रकाश पाल

  • विद्यासागर सोनकर

  • गोपी कृष्ण पांडेय

  • प्रियंका सिंह रावत

  • राम प्रताप सिंह चौहान

  • श्रुति गंगवार (संतोष गंगवार की पुत्री)

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial