IND vs WI: शुभमन गिल ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, भारत ने 406 रन चेस करके रचा इतिहास, शानदार जीत की हासिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: भारत ने बुधवार को दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने शायद उम्मीद की होगी कि 406 रन का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल साबित होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। और टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की।

भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. जो वनडे के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेस है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का पीछा करके इतिहास रचा था.

भारत की तरफ से शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोका। उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की पारी खेली। जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे। इसके अलावा रोहित शर्मा 75 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ये रोहित का वनडे में 35वां शतक था।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) के शतकों की बदौलत 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गिल ने अपनी ही टीम के साथी ईशान किशन के 126 गेंद में दोहरे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 117 गेंद में 200 रन पूरे किए और वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले गिल ने केवल 62 गेंदों में अपना 11वां वनडे शतक पूरा किया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial