सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ‘जगह कम है तो सड़क पर नमाज पढ़ने से किसी को क्या दिक्कत’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज न पढ़ने देने की चेतावनी का जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगर जगह कम है और कोई सड़क पर नमाज पढ़ भी रहा है तो क्या परेशानी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठा रही है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके और बहस दूसरी दिशा में चली जाए। अखिलेश ने कहा, “हमारी चर्चा जनहित के मुद्दों पर होनी चाहिए लेकिन उसे भटकाने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा आखिर सड़क पर नमाज कौन पढ़ रहा है? अगर कहीं जगह की कमी के कारण ऐसा हो भी रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है?” उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष इन मुद्दों में उलझ जाए लेकिन अब उनकी पार्टी भी भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और इन बातों में नहीं फंसेगी।

बता दें की सीएम योगी ने कहा था कि सरकार नमाज पढ़ने से नहीं रोक रही लेकिन सड़क पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि सड़क आम नागरिकों, कर्मचारियों और यातायात के लिए होती है। उन्होंने कहा कि सरकार अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी। लोग बातचीत और समझाने से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो दूसरा रास्ता अपनाना भी हमें आता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial