हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, सर्वसम्मति से चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, 12 मई को लेंगे शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: असम की कमान फिर हिमंत बिस्वा सरमा के हाथों में होगी। गुवाहाटी में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में एक बार फिर से हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया गया है।

इस बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लग गई है। हिमंत बिस्वा सरमा का समर्थन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से किया। इसके बाद  उन्हें NDA के विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया, अब 12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

असम में बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था। इसके लिए असम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, इसी बैठक में औपचारिक रूप से हिमंता को विधायक दल का नेता चुना गया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial