तमिलनाडु में शपथ ग्रहण के ठीक बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया प्रहार ,कहा- कांग्रेस ने सत्ता के लिए DMK को धोखा दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मोदी ने कांग्रेस को ‘विश्वासघाती’ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए DMK को धोखा दे दिया। मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मौजूदा हालात पर एक नजर डालिए। 25 से 30 साल तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे रिश्ते रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा।

2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता में रहने का क्रेडिट काफी हद तक डीएमके को ही जाता है। लेकिन, जिस डीएमके ने लगातार कांग्रेस की प्रोग्रेस के लिए काम किया, सियासी हवा का रुख बदलते ही उसे धोखा दे दिया गया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है। इनकी गारंटी भी सभी झूठी होती हैं। कर्नाटक में भी यह ही हो रहा है जनता की समस्याएं सुलझाने की बजाय यह आपस में उलझे रहते हैं।

बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए सीएम विजय को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial