बंगाल में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक करने वाले हैं। बैठक के बाद जल्द ही राज्य के अगले सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

पार्टी आलाकमान ने विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

अमित शाह व्यक्तिगत तौर पर विधायकों से बात करेंगे ताकि मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाई जा सके। विधायकों की राय जानने के बाद विधायक दल के नेता और अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

बंगाल का पहला बीजेपी सीएम कौन होगा अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। ममता सरकार को सीधे चुनौती देने की वजह से ही अधिकारी को बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता है।हालांकि बीजेपी किसे बंगाल की कुर्सी सौंपेगी इस पर सस्पेंस अभी तक बरकरार है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial