कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सुनामी में ममता का किला पूरी तरह ढह गया है। दीदी अपनी सीट भी नहीं बचा पायी और भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयीं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें करीब 15 हजार वोटों से हराया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। ममता के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी चुनाव हार गये।
सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज की है। जैसे ही भवानीपुर में गिनती के आखिरी चार राउंड शुरू हुई देश की नज़रें इस बात पर टिकी थी कि क्या “बंगाल की बेटी” अपनी सीट वापस पा सकती है या सुवेंदु अधिकारी TMC के लंबे समय से चले आ रहे किले को आखिरी झटका देंगे। आखिरकार ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ममता बनर्जी करीब 15 हज़ार वोटों से हार गयीं।
ममता बनर्जी ने चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत को अनैतिक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश लूटा गया।
ममता ने आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियां अवैध थीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ‘निर्वाचन आयोग के कदाचार के खिलाफ बोलने’ के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया, ‘सीसीटीवी बंद था और हमारे एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।








