चुनाव चोरी, संस्था चोरी, अब और चारा ही क्या? असम और पश्चिम बंगाल के नतीजों पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाते हुए  भाजपा की जीत को ‘चुनाव चोरी’ बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन की मदद से जीतकर चुराए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की उस बात से भी सहमति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।

सोशल मीडिया X पर लिखी अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘असम और बंगाल ऐसे साफ मामले हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के सहयोग से चुनाव चुराया है। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें चुराई गईं हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘हम चुनाव चोरी का यह तरीका पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा चुनाव 2024 और अन्य कई चुनावों में देख चुके हैं।’ वहीं अपनी पोस्ट के आखिर में राहुल गांधी ने लिखा, ‘चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!’

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial