दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए आवास को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘पूरी तरह फर्जी’ करार दिया है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा-
परवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की जो तस्वीर जारी की गई है, वो पूरी तरह फर्जी है।
परवेश वर्मा और उनके द्वारा जारी तस्वीरों को दिखाने वाले TV चैनल मानहानि का केस झेलने को तैयार रहें।
मैं चुनौती देता हूँ सीएम रेखा गुप्ता, LG महोदय और प्रवेश वर्मा अपना अपना घर जनता के लिए खोल दें।
अरविंद केजरीवाल अपना घर खोल देंगे जनता को पता चल जायेगा किसका घर कितना आलीशान है?
वहीं आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने पोस्ट करते हुए लिखा ,’प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फ़र्ज़ी हैं. वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे जनता ख़ुद तय कर लेगी।
उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें केजरीवाल जी के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं! आतिशी ने कहा, ‘क्या दिन आ गए हैं इनके – जब केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ मिलता नहीं तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा जी इससे बेहतर तो आप AI का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती।









