नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। उनके साथ Aam Aadmi Party के अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम जीत साहनी भी BJP में शामिल होंगे।
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है।
राघव चड्ढा ने कहा, ‘जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्रहित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ साल से मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।’ हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।
कई दिनों से आम आदमी पार्टी के नाराज चल रहे राघव चड्ढा ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा देकर 2/3 आप राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। लेकिन राघव के इस फैसले के बीच सबसे खास बात अशोक मित्तल का उनके साथ होना रही। वही अशोक मित्तल, जिन्हें केजरीवाल ने कुछ हफ्ते पहले राज्यसभा में पार्टी का उपनेता बनाया था। अब वो भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इन 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी को कहा अलविदा
- राघव चड्ढा
- संदीप पाठक
- अशोक मित्तल
- हरभजन सिंह
- राजेंदर गुप्ता
- विक्रम साहनी
- स्वाति मालीवाल
पार्टी के भीतर ‘फूट’ की खबरों में सबसे प्रमुख नाम राघव चड्ढा का है। राज्यसभा में आम आदमी के 10 सांसदों में से 7 ने बीजेपी ज्वाइंन कर ली। आम आदमी पार्टी की ये सबसे बड़ी टूट है।









