यूपी बोर्ड की ओर से क्लास 10 और 12 के रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। इस साल 10वीं कक्षा के परिणाम में कुल 90.42 परसेंट छात्र-छात्राओं ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है जबिक 12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स कामयाब हुए हैं।
इस वर्ष सीतापुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में कशिश वर्मा (97.83%) और 12वीं में शिखा वर्मा (97.60%) ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है, और ये दोनों बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, सीतापुर से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, 10वीं की संयुक्त टॉपर अंशिका वर्मा का संबंध बाराबंकी के द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर से है।
- टॉपर्स: हाईस्कूल (10वीं) में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
- इंटरमीडिएट टॉपर: शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
- स्कूल: कशिश वर्मा और शिखा वर्मा एक ही स्कूल, बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर की छात्राएं हैं।
- अंशिका वर्मा: 10वीं की टॉपर अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक पाए हैं और वह द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी की छात्रा हैं।
जो स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।









