पटना:जेडीयू यानि जनता दल यूनाइटेड ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में संजय झा को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीयू ने संगठन विस्तार के तहत इस बार 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 8 नेताओं को सचिव बनाया है। पार्टी का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत होगी।
पार्टी ने अति पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, गोपालगंज से सांसद आलोक कुमार सुमन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव बने ये नेता
JDU ने 12 नेताओं को महासचिव बनाया है। इनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रोशन सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कविता देवी, कपिल हंसदेव पटेल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं। इसके अलावा राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता सह सचिव बनाया गया है।
सचिव पद पर नियुक्तियां
रवींद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूबी नागवंश और निवेदिता कुमारी (कटिहार) को जिम्मेदारी सौंपी है।
नीतीश कुमार ने पार्टी में अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जा सके।









