पश्चिमी यूपी के एक मुस्लिम परिवार के 5 सदस्यों ने किया धर्म परिवर्तन, हरिद्वार में अपनाया सनातन धर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: पश्चिमी यूपी के एक परिवार ने हरिद्वार में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है। धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने हिंदू धर्म अपनाया। धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति शहजाद ने अब अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया है। वहीं उसकी पत्नी का नाम भी सावित्री हो गया है। 

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद गिरी महाराज ने विधि विधान के बाद पूरे परिवार को हवन यज्ञ भी कराया। शंकर ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में आस्था जताई और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी करने का दावा किया। धर्म परिवर्तन करने वाले शंकर के मुताबिक उसे अपने ही कुछ लोगों से जान का खतरा भी है।

श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण महाराज ने बताया कि,

कुछ दिन पूर्व स्वयं उनके पास आकर परिवार ने सनातन धर्म स्वीकार करने की इच्छा जताई थी और कहा था कि उनको अपने मूल धर्म में वापसी करनी है।
– अरुण कृष्ण महाराज, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट –

उन्होंने दावा किया कि उनके संपर्क में अभी और कई लोग हैं, जो घर वापसी करना चाहते हैं। वहीं मुस्लिम से हिंदू धर्म स्वीकार करने वाले शंकर ने साफ तौर पर कहा कि अब उन्होंने घर वापसी कर ली है।उनके पूर्वज सनातनी थे और अब वो भी सनातनी बनकर जीवन व्यतीत करेंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial