ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान चलाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर अफ़सोस जताया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पहाड़ी सड़क पर राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के जिला कलेक्टर (DC) मिंगा शेरपा से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिंह ने कहा, ‘अभी-अभी मैंने ऊधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की। मुझे एक घंटे से भी कम समय पहले रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस के गांव कनोट में एक दुखद सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली थी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,’ऊधमपुर में हुआ यह दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआर को निर्देश दिए हैं।









