भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ के कैश प्राइस की घोषणा की है. इस की जानकारी बोर्ड ने अपने एक प्रेस रिलीज में दी है।
बात दें कि आईसीसी की तरफ से भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर $3.0 मिलियन (₹27.48 Cr) का कैश प्राइज दिया था। जो पिछले एडिशन 2024 के मुकाबले इस बार टोटल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी है, 2024 में टीम इंडिया को $2.45 मिलियन (₹22.30 Cr) मिला था। यह नंबर दिखाता है कि इंडिया को ट्रॉफी जीतने पर पिछली बार के मुकाबले 5 करोड़ रूपये ज्यादा मिलेंगे।
वहीं फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी $1.6 मिलियन का बड़ा इनाम मिला, जो भारत का लगभग 14.65 करोड़ रुपये बनता है। पिछले एडिशन में, रनर-अप को $1.28 मिलियन (₹11.65 Cr) मिले थे, जिसमें 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।










