नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है. अब तब यह 853 रुपये में उपलब्ध था. नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है.
इसी तरह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत भी आज से 115 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर असर पड़ा है. दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट अब 912.50 रुपये हो गया है जो पहले 852.50 रुपये था.
कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 930 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है. बदले हुए रेट आज से लागू होंगे. यह बढ़ोतरी बिजनेस में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर भी लागू होगी.
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है. मुंबई में कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है. इसी तरह, कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है.










