अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर ओबामा और बाइडन प्रशासन पर हमला बोला है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस समझौते को खत्म नहीं किया होता, तो आज ईरान के पास परमाणु हथियार होता।
ट्रंप ने पोस्ट किया, “अगर मैंने ओबामा के भयानक ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) को खत्म नहीं किया होता, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही परमाणु हथियार होता। यह अब तक का सबसे खतरनाक समझौता था, और अगर इसे कायम रहने दिया जाता, तो आज दुनिया बिल्कुल अलग होती। इसके लिए आप बराक हुसैन ओबामा और बाइडन को दोषी ठहरा सकते हैं।”
ईरान पर और बड़े हमले होंगे: ट्रंप
ट्रंप ने ईरान में अभी 4-5 हफ्ते तक जंग जारी रखने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने धमकी दी है कि ईरान पर अभी और बड़े हमले होंगे और जरूरत पड़ी तो जमीनी सेना भी उतारेंगे। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ट्रंप के हमले की चेतावनी पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका और इज़रायल ने मरीजों और बच्चों पर क्रूर हमले किए। इस गुनाह के दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी। ईरान जंग जारी रखेगा और खुद पर हुए हमले का जवाब देता रहेगा।
ईरान पीछे नहीं हटेगा, हमले का जवाब देता रहेगा: पेजेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ट्रंप के हमले की चेतावनी पर पलटवार करते हुए कहा कि ईरान पीछे नहीं हटेगा, हमलों का जवाब देता रहेगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान अमेरिका और इज़रायल ने मरीजों और बच्चों पर क्रूर हमले किए। इस गुनाह के दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी। ईरान जंग जारी रखेगा और खुद पर हुए हमले का जवाब देता रहेगा।










