इजराइल में भारतीय UPI चलेगा, मोदी-नेतन्याहू की बैठक में समझौता, मोदी बोले- जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी. प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वार्ता के बाद व्यापार, कृषि, ऊर्जा, साइबरस्पेस और डिजिटल भुगतान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने पर भी सहमति जताई है. इजराइल का दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा शांति पहल का जोरदार समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि मानवता को कभी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी का इजराइल दौरा काफ़ी अहम रहा।दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं। दोनों देश व्यापार और निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करने की कोशिश होगी। AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिज जैसे क्षेत्रों में साथ काम होगा। इजराइल में UPI इस्तेमाल के लिए समझौता हुआ है।

आतंकवाद पर भारत इजराइल का साफ संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और इजराइल इस खतरे का एकजुट होकर मुकाबला करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया “भारत और इजराइल इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हम आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, और ऐसा करना जारी रखेंगे.” दोनों नेताओं ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और भारत-इजराइल-यूएई-अमेरिका (I2U2) ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा

रक्षा क्षेत्र में दोनों दोशों का भरोसेमंद सहयोग है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। जॉइंट डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर काम होगा। सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में भी साझेदारी बढ़ेगी।

कृषि क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग पहले से सफल रहा है। भारत में इजराइल की मदद से बने सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस की संख्या 100 तक बढ़ाई जाएगी। गांव-गांव तक नई खेती तकनीक पहुंचाने के लिए “विलेज ऑफ एक्सीलेंस” बनाए जाएंगे। इससे किसानों की आय और उत्पादन बढ़ेगा। 

भारतीय कामगारों ने इजराइल में मेहनत से भरोसा जीता है। अब सहयोग को कॉमर्स और सर्विस सेक्टर तक बढ़ाया जाएगा। युवाओं और रिसर्चर्स को जोड़ने के लिए इंडिया-इजराइल अकादमिक फोरम बनेगा।

दोनों देशों ने IMEC कॉरिडोर और I2U2 ग्रुप जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने पर चर्चा की। भारत और इजराइल का साफ संदेश है, दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं। पश्चिम एशिया में शांति भारत के लिए भी जरूरी है, इसलिए भारत संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है।

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी दो दिन के इजराइल दौरे के बाद भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू पीएम मोदी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक आए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial