पौड़ी गढ़वाल: सीएम धामी आज पौड़ी गढ़वाल के दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ किया. सीएम धामी ने कहा नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के जरिये पौड़ी जनपद के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार लगातार प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा हमारा संकल्प समाज के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाना है।
सीएम धामी ने कहा कि श्रीनगर में 650 करोड़ की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का निर्माण कार्य जारी है. खोह नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 135 करोड़ की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम जारी है।
सीएम धामी ने कहा पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन का संरक्षण हेरिटेज भवन के रूप में किया जा रहा है। कोटद्वार में 50 बेड वाले आधुनिक चिकित्सालय का काम जारी है. सीएम धामी ने कहा पौड़ी में प्रदेश की पहली एनसीसी एकेडमी का निर्माण किया जा रहा है. कोटद्वार में 11 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है. मालन नदी में सड़क पुल का निर्माण जारी है।









