दिल्ली सरकार का तोहफा, 17 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को होली और दीपावली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, कैबिनेट के फैसले को मंज़ूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली के लाखों परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के राशनकार्ड धारकों को साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि, “दिल्ली के परिवारो को बधाई, एक वादा आज पूरा कर रहे हैं. होली और दीपावली में मुफ्त सिलिंडर देने के लिए 242 करोड़ का फण्ड कैबिनेट में पास किया है. इस वित्तीय वर्ष में होली से पहले राशन कार्ड होल्डर्स को सिलिंडर का पैसा यानि 853 रूपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालो को भी 853 रूपये दिए जाएंगे.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के समय गरीब परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाना है. इस योजना से दिल्ली के लगभग 17 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया कि योजना के तहत सिलेंडरों का भौतिक वितरण नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सिलेंडर की पूरी कीमत लगभग 853 सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक बैंक खाते में जमा की जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial