जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ, समारोह में पीएम समेत कई नेता रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली-जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बन गए है। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों काहोगा। वो CJI भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई।

CJI भूषण आर गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले CJI के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। राष्ट्रपति ने इसपर मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां CJI नियुक्त कर दिया है।

जस्टिस गवई, जिन्होंने रविवार को 65 साल की उम्र में CJI का पद छोड़ा, ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को अपना उत्तराधिकारी बनाने की परंपरा को बरकरार रखा।

 जस्टिस सूर्यकांत के शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे।

जस्टिस सूर्यकांत कई अहम फैसलों में सुप्रीम कोर्ट की बेंच का हिस्सा रह चुके हैं। अनुच्छेद 370 को रद करने से लेकर बिहार में SIR पर सुनवाई तक, जस्टिस सूर्यकांत ने कई बड़े फैसले सुनाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को SIR के दौरान निकाले गए 65 लाख वोटरों की सूची जारी करने का आदेश दिया था।

जस्टिस सूर्यकांत, जिनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के एक मिडिल-क्लास परिवार में हुआ था, ने 1984 में हिसार से अपनी कानूनी यात्रा शुरू की, फिर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। वो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में   मुख्य न्यायाधीश भी  रह चुके हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial