मार्को जानसेन ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर मैथ्यू हेडन और विवियन रिचर्ड्स छोड़ा पीछे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रनों की बदौलत अफ्रीका 151.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 489 रन बनाए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन बना लिए हैं.

मार्को जानसेन ने रचा इतिहास
इस मैच में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने भारत की सरजमीं पर वो कर दिखाया है, जो टेस्ट क्रिकेट में कोई अन्य विदेशी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. जानसेन ने 91 बॉल में 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 93 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

मैथ्यू हेडन और विवियन रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे
इस शानदार पारी के साथ ही मार्को जानसेन ने दिग्गज मैथ्यू हेडन और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए भारत में एक टेस्ट पारी में मेहमान बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया है. जानसेन बतौर विदेशी बल्लेबाज भारत में टेस्ट मैच की एक पारी में 7 छक्के लगा चुके हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड हेडन (2001) और रिचर्ड्स (1974) के नाम था. इन दोनों ने भारत में भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में छह छक्के लगाए थे.

इसके साथ ही जानसेन ने एक साउथ अफ्रीकी द्वारा एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की, और एबी डिविलियर्स (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, केप टाउन, 2009) और क्विंटन डी कॉक (वेस्टइंडीज के खिलाफ, ग्रोस आइलेट, 2021) के साथ सात छक्कों के साथ शामिल हो गए.

उनकी इस कोशिश ने उन्हें टेस्ट की एक पारी में नंबर 9 या उससे नीचे से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बना दिया, जो सिर्फ टिम साउदी के 2008 में नेपियर में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर लगाए गए नौ छक्कों से पीछे हैं. जानसेन टेस्ट में नंबर 9 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए नर्वस नाइंटीज में आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी भी बने, ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी और 2013 में मोहाली में मिचेल स्टार्क के 99 रन के बाद उस पोजीशन पर भारत के खिलाफ 90 में आउट होने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial