जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू: किश्तवाड़ जिले के चटरू के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.

 दो से तीन आतंकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं और सुरक्षा बल पिछले कुछ महीनों से उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आतंकवादी बार-बार चकमा दे रहे थे। संपर्क स्थापित हो गया है और गोलीबारी जारी है।”

नवंबर महीने की शुरुआत के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहली मुठभेड़ है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. हालांकि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जबर्दस्त फायरिंग की खबर है.

दरअसल जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आयी है इस लिए आतंकी बौखलाए और डरे हुए हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial