राहुल का सियासी हाइड्रोजन बम, देशभर में वोट चोरी, हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी पड़े, चुनाव आयोग पर बोला हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज चोरी को लेकर अपना हाइड्रोजन बम गिरा दिया. राहुल ने नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक करके चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. साथ  ही आयोग पर बीजेपी की मदद करना का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि कई राज्यों से हमें वोट चोरी की शिकायतें मिली थीं. हमने हरियाणा में वोट चोरी पकड़ी थी. उन्होंने कहाकि हम सच सामने ला रहे हैं. 101 फीसदी सच के साथ आरोप लगाते हुए गांधी ने कहाकि ये घपला बूथ लेवल पर नहीं हुआ है. सेंटर लेवल पर हुआ है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस एग्जिट पोल में आगे थी. बाद में भाजपा जीत गई. यहां कांग्रेस और बीजेपी में कुछ हजार वोटों का ही अंतर था. उन्होंने जोर देकर कहाकि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी हुई. कर्नाटक के महादेवपुरा में ऐसा ही हुआ था.

उन्होंने कहाकि एक लड़की ने फर्जी आईडी के जरिए हरियाणा के 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला. यहां चुनाव की मतदाता सूची में ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का कई जगह इस्तेमाल किया गया. ये घपला हाई लेवल से हुआ है. हरियाणा के दो बूथों से वीडियो फुटेज डिलीट किया गया.

कांग्रेस नेता ने कहाकि चुनाव के दौरान एक ही बूथ पर कई बार एक ही व्यक्ति ने फर्जी वोटिंग किया. उन्होंने कहाकि युवाओं का भविष्य चुराया जा रहा है. राहुल ने कहाकि चुनाव आयोग ने उस बूथ का फुटेज डिलीट कर दिया है.

राहुल ने कहाकि हरियाणा में नकली फोटो वाले एक लाख से अधिक वोटर थे. इस राज्य में 8 वोटर में से एक वोटर नकली था. चुनाव आयोग बीजेपी की मदद कर रहा है.

राहुल ने बीजेपी नेता सैनी का आडियो सुनाकर ये जताने की कोशिश की कि बीजेपी की ‘बड़ी व्यवस्था’ थी. इसमें वो कह रहे हैं कि व्यवस्था हो जाएगी, चिंता मत करो और बीजेपी जीत गई. उन्होंने कहाकि देश भर गलत वोटिंग कराई जा रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहाकि वो सरासर झूठ बोल रहे हैं.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है बल्कि भाजपा की चुनाव में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा चुनाव में हुआ है वैसे ही बिहार चुनाव में होने जा रहा है ।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial