मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा; ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए सोनभद्र से आई थीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर: यूपी में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बड़ा हादसा हो गया. सोनभद्र से मिर्जापुर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए पहुंचीं 6 महिलाएं चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट गईं. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी गोमो चोपन पैसेंजर ट्रेन से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे.

श्रद्धालु स्टेशन से बाहर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज के बजाय पटरियों से प्लेटफार्म क्रॉस कर रहे थे. प्लेटफार्म क्रॉस करते वक्त हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर श्रद्धालुओं की कटकर मौत हो गई.

ट्रेन दुर्घटना के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी तुरंत पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि शव क्षत-विक्षत हो गए. जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने शवों को ट्रैक से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया.

दरअसल, चोपन से चुनार पहुंची पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर आई थी. उससे उतरकर यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकलने के लिए फुटओवर ब्रिज की जगह पटरियों से होकर जा रहे थे. तभी कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख: चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया करवाई जाए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial