बागपत ट्रिपल मर्डर केस; दो नाबालिग शार्गिर्दों ने की मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, मौलाना की पिटाई बनी हत्या की वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बागपत: जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या मस्जिद के मौलवी से तालीम लेने वाले दो नाबालिग शागिर्दों ने की थी. पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि मौलवी की पिटाई से वह गुस्से में थे और इसलिए उनके परिवारवालों की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को कस्टडी में ले लिया है.

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि 11 अक्टूबर को बागपत के थाना दोघट में गांगनौली में तिहरे हत्याकांड की सूचना मिली थी. मस्जिद में मौलवी इब्राहिम अपनी पत्नी इसराना (32) और 2 बेटियों सोफिया (5), सुमय्या (3) के साथ रहते थे. शनिवार को मौलवी किसी काम से बाहर गए थे. घर पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी.

पुलिस की 7 टीमें लगाई गईं: घटना की सूचना मिलने डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी बागपत, सीओ बड़ौत सहित 6 थानों की फोर्स पहुंची थी. सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 7 टीमें तत्काल बना दी गईं. सभी टीमों ने साक्ष्य कलेक्ट किए. फॉरेंसिक टीम ने डीएनए आदि कलेक्ट किए. सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई और संदिग्धों को चिन्हित किया गया.

मौलवी की मारपीट से था गुस्सा: एसपी ने बताया कि यह दोनों बच्चे बाल अपचारी हैं. जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों उसी मस्जिद में नीचे मौलवी से तालीम हासिल करते थे. मौलवी अक्सर इनकी पिटाई कर देता था. इस कारण से बेहद गुस्से में थे. 10 अक्टूबर को भी मौलवी ने एक बच्चे को पीटा था. उसने अपने साथी को सारी बात बताई और हत्या की प्लानिंग की.

दोपहर में सोते समय की हत्या: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को जब मौलवी किसी काम से बाहर गए तो दोनों ने हत्याकांड को अंजाम दिया. घर में दोपहर करीब 1 बजे जब मौलवी की पत्नी और दोनों बेटियां सो रही थीं, तब दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और छुरी बरामद कर ली है. इस मामले में दोघट थाने में मौलवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial