दिल्ली से लौटते ही सीएम धामी से विधायकों ने की मुलाकात , जानें क्या हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से लौट आए हैं. उनके लौटने के बाद कई विधायक सीएम धामी ने मिलने सचिवालय सीएम कार्यालय पहुंच गये. वापस आने पर विधायकों ने बताया कि वो लोग मुख्यमंत्री से पेपर लीक मामले में चल रही सीबीआई जांच और जिस परीक्षा में प्रश्न पत्र बाहर आए थे, उसको निरस्त करने की मांग को लेकर मुलाकात करने गए थे.

सीएम धामी से मिले बीजेपी विधायक: भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर छात्र हित में स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने पर विचारा का आग्रह किया है. उनके द्वारा अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां और सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया. इस प्रकरण को लेकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया गया.

प्रतिनिधिमंडल ने पेपर लीक परीक्षा निरस्त करने की मांग की: सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से हुई मुलाकात का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडल में खजान दास, दलीप सिंह रावत, विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट और रेणु बिष्ट शामिल रहे. उनके द्वारा पार्टी की तरफ से सौंपे ज्ञापन पत्र में, हाल में संपन्न स्नातक स्तरीय UKSSSC परीक्षा को छात्रहित में निरस्त करने पर विचार करने का आग्रह किया गया.

छात्रों के मन में न रहे संदेह: इस मौके पर सभी विधायकों ने एक स्वर में छात्रों को प्रदेश और देश का भविष्य बताते हुए अनुरोध किया कि हम सब की इच्छा है कि छात्रों के मन में किसी भी तरह की शंका न रहे, इसलिए पूर्व में संपन्न हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त किया जाए. इससे पूर्व भी परीक्षा में हुई नकल प्रकरण की एसआईटी जांच की संस्तुति की गई है, ताकि कहां गड़बड़ी हुई और कौन उसका जिम्मेदार हैं, उन्हें सामने लाया जाए. लेकिन एक भी छात्र के मन में परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर किसी प्रकार का संदेह न हो, इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial