बिहार चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान को मिला बीजेपी के ‘पायलट’ का जिम्मा, वोट चोरी के बीच पार करानी है ‘चुनावी नैय्या’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भाजपा ने पार्टी के कद्दावर नेता और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव 2025 का प्रभारी बना दिया है. पार्टी ने दिग्गज नेता सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया है.

धर्मेंद्र प्रधान को ये जिम्मेदारी नाक का सवाल बने बिहार चुनाव के लिए दी गई है. बिहार को फतह करने की कमान प्रधान को सोच-समझ कर दी गई है. इसके साथ ही दो ऐसे नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है, जो न सिर्फ भाजपा के लिए बल्कि संघ की धारा में अपनी खास जगह रखते हैं.

इस बार भी प्रदेश में मुख्य मुकाबला NDA और  इंडिया महागठबंधन के बीच है. ये चुनाव दोनों के लिए नाक का सवाल बनी हुआ है. इसको लेकर अभी सभी दल चुनाव की घोषणा होने के पहले से ही मैदान में अपनी ताकत झोंके हुए हैं. बता दें कि नीतीश कुमार की कयादत में एनडीए बिहार में शासन कर रहा है. बीजेपी इस गठबंधन की बड़ी पार्टी है.

इस तरह से देखें तो बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच का मुकाबला बेहद दिलचस्प है. चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जोर लगा रही हैं. इतना ही नहीं, पार्टियों के बीच बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial