दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन, SSC ने जारी किया विज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती होगी. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार को इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है. इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं.

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है. स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थियों को आयोग 2 से लेकर पांच फीसदी तक अतिरिक्त अंक देगा. परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जो दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित हो सकती है. लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य अध्ययन के 50, बुद्धि क्षमता के 25, गणित के 15 और कंप्यूटर ज्ञान के 10 प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा. विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच से दस प्रतिशत तक अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे. आवेदन पत्र भरने में गलती होने पर 21 से 31 अक्टूबर के बीच सुधार का अवसर दिया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 22 सितम्बर 2025
  • अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
  • सुधार की समय सीमा: 29 से 31 अक्टूबर 2025
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial