इटावा पहुंचे अखिलेश यादव; कहा- बीजेपी सरकार इटावा सफारी तक ठीक से नहीं चला पा रही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इटावा: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को इटावा में थे. उन्होंने रिटायर्ड आईएएस के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद वह हनुमान मंदिर में दर्शन करने गये. फिर वह इटावा लायन सफारी पार्क पहुंचे.

सरकार पर लायन सफारी की अनदेखी का आरोप: इटावा लायन सफारी के भ्रमण के बाद उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का जो सपना था, वह इटावा सफारी के रूप में साकार हुआ. बीजेपी सरकार इसे भी ठीक से नहीं चला पा रही है. इसे वनतारा को सौंप दिया जाना चाहिए. हमारी सरकार बनेगी, तो हम इसकी बेहतर व्यवस्था करेंगे, ताकि इटावा का नाम पूरी दुनिया में हो।

योगी सरकार के दिन हुए पूरे: सपा अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार अब आखिरी दिनों में है. सरकार के पास केवल 400 दिन ही बाकी रह गए हैं. नौ बजट आ चुके हैं, लेकिन इटावा और आसपास के क्षेत्रों को कोई फायदा नहीं हुआ. आखिरी बजट में भी इटावा को कुछ नहीं मिलेगा.

ईवीएम के जरिए वोट चोरी हो रहे हैं: अखिलेश ने कहा कि भारतीयों को अमेरिका बेड़ियों और हथियारों के साए में भेजा गया. हमारे अमेरिका से रिश्ते अच्छे होने चाहिए थे. अमेरिका से रिश्ते और न बिगाड़ें. डॉलर और पाउंड की कीमत लगातार बढ़ रही है. इससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. ईवीएम के जरिए वोट चोरी हो रहे हैं.

अपराधियों की सूची जारी नहीं होने दे रही सरकार: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती है. उन पर लगातार फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं. इटावा के टॉप-10 अपराधियों की सूची भी सरकार जारी नहीं होने दे रही है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial