एशियन गेम्स 2026- भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशियन गेम्स 2026- भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुक़ाबले में पाक को हरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत के 211 रनों के जवाब में पाकिस्ता की टीम 20 ओवर में 6 विकेट 192 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने सबसे अच्छी पारी खेली।  उन्होंने 51 गेंदों में 96 रन बनाए। जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसके अलावा सइम अयूब ने 29 रन बनाए, जबकि कप्तान फरहान 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दूबे को दो-दो विकेट मिले।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक ने जहां 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रन बनाए वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा अय्यर 21, किशन 20 और दुबे 27 रनों का योगदान दिया। जबकि संजू 2 और वैभव 15 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं पाकिस्तान की तरफ से अरफात मिनहास और अहमद दानियाल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद और साइम अयूब के एक-एक विकेट मिला।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial