कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’ अभियान, लोगों से की अन्याय और अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम से नई पहल शुरू की है। उन्होंने लोगों से अन्याय और अपनी लड़ाई की कहानी साझा करने को कहा है, ताकि उनकी आवाज संसद तक पहुंचाई जा सके।

उन्होंने देशभर के लोगों से कहा है कि अगर वे किसी गलत बात या अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी उनके साथ साझा करें। राहुल गांधी के मुताबिक, लोगों की ये कहानियां एक नक्शे पर दिखाई जाएंगी। इससे लोगों को पता चलेगा कि उनके जैसे मुद्दों से जूझ रहे दूसरे लोग देश में कहां-कहां हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट X पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं, और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen-Z छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं। हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज अकेले उठती है वो अक्सर दब जाती है। सत्याग्रह इन्हीं आवाज़ों को एक नक़्शे पर साथ लाने की पहल है।

राहुल ने कहा कि अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं, अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial