रिटायरमेंट पर “किस्मत” की धूमधाम से करवाई शादी, करनाल के टीचर ने पेश की अनोखी मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनाल : जब कोई शख्स जॉब से रिटायर होता है तो अकसर वो पार्टी का आयोजन करता है, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर सेलिब्रेट करता है लेकिन हरियाणा के करनाल के रहने वाले एक टीचर ने अपने रिटायरमेंट के बाद पार्टी करने के बजाय एक गरीब लड़की की शादी करवाकर अनोखी मिसाल पेश की है.

सतपाल बिसला ने पेश की मिसाल : करनाल के असंध क्षेत्र के शिक्षक सतपाल बिसला ने मानवता और सेवा की ऐसी नायाब मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है. उन्होंने ना सिर्फ गरीब लड़की की शादी करवाई बल्कि शादी का पूरा खर्च भी उठाया और समाज के लिए एक नज़ीर पेश की.

‘किस्मत’ की करवाई शादी : आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस बेटी की शादी सतपाल बिसला ने करवाई है, उसका नाम “किस्मत” है. वो रंगरूटीखेड़ा गांव के वाल्मीकि समाज से आती है. उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका है और पिता की आर्थिक स्थिति बेहद ज्यादा खराब है. ऐसे में टीचर सतपाल बिसला ने अपने रिटायरमेंट को किस्मत के लिए सौभाग्यशाली बना दिया.

रिटायरमेंट पार्टी के बजाय करवाई शादी : 31 अगस्त 2025 को सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद गणित के शिक्षक सतपाल बिसला शादी करवाने के लिए सीधे किस्मत के घर पहुंचे जहां पर शादी की तैयारियां चल रही थी. कैथल के फरल गांव से बारात आने के बाद विधि-विधान के साथ किस्मत की शादी करवाई और फिर बेटी को विदा किया.

“बेटी की शादी करवाना पुण्य” : उन्होंने कहा कि “रिटायरमेंट पार्टी पर लाखों रुपये खर्च करने से बेहतर है कि किसी जरूरतमंद की मदद की जाए और समाज में एक मिसाल पेश की जाए क्योंकि किसी बेटी की शादी करवाने से बेहतर कोई पुण्य का काम नहीं है. अब वे स्कूल की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं और अब आगे सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना चाहते।

सतपाल बिसला ने की अपील : सतपाल बिसला ने बाकी लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि “वे भी इस तरह के नेक काम में बढ़-चढ़कर शामिल हों. बेटियां सिर्फ किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती हैं, ऐसे में मिलजुलकर बेटी की शादी करवाना जरूरी है, खास तौर पर ऐसी बेटियों की शादी जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial