महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत पहली बार करेंगी कप्तानी, 8 खिलाड़ियों का होगा पहला विश्व कप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए आज यानी 19 अगस्त को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है. इससे पहले आज भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चयन समिति की अध्यक्ष नीतू डेविड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया.

8 महिला खिलाड़ी खेलेंगी अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप

प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी.

हरमनप्रीत कौर पहली बार करेंगी वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी

मिताली राज ने आखिरी बार 2022 में 50 ओवर के विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. इस लिहाज से यह पहली बार होगा जब भारत हरमनप्रीत की कप्तानी में वनडे विश्व कप खेला जाएगा.

क्रांति गौड़ और श्री चरणी को मिला वर्ल्ड कप का टिकट

इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली पेसर क्रांति गौड़ को महिला वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया है. इसके साथ ही अपनी फिरकी का जादू बिखेरने वाली श्री चरणी को भी वनडे महिला वर्ल्ड कप का टिकट मिला है. ये दोनों ही युवा खिलाड़ी पहला महिला वनडे विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगी.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial