उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन को निर्विरोध जिताने के लिए राजनाथ सिंह ने खड़गे से बात की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा

9 सितंबर को होने वाला उपराष्ट्रपति चुनाव एनडीए की ओर से राजनाथ सिंह की देखरेख में होगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव एजेंट बनाया गया है. एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की. भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पार्टी सर्वसम्मति और संभवतः निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष से संपर्क करेगी.

 

नड्डा ने कहा, ‘हम विपक्ष से भी बात करेंगे. हमें उनका समर्थन भी प्राप्त करना चाहिए ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें.’ उन्होंने कहा कि इस दिशा में पार्टी विपक्ष की सहमति जुटाने में लगी है. एनडीएन का इसमें पूर्ण समर्थन है. सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हमारे एनडीए के उम्मीदवार हैं.’

राजनाथ सिंह ने स्टालिन से फोन पर बात की

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से फोन पर बात की और आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के लिए डीएमके का समर्थन मांगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial