10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल: अगस्त के तीसरे सप्ताह में इन जातकों का होगा भाग्य उदय, मिलेगा किस्मत का साथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष- यह सप्ताह इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. वहीं, प्रेम जीवन जी रहे लोगों का इस सप्ताह अपने साथी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को लेकर भी सतर्क रहना होगा. आने वाले इस सप्ताह में आप खुलकर खर्च करेंगे और अच्छे निवेश के बारे में भी सोचेंगे. आपको सलाह दी जाती है कि अपने कामों में मनमानी करने से बचना होगा नहीं तो वह कोई नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नए सप्ताह में अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे को देने से बचना चाहिए वरना पछताना पड़ेगा. विद्यार्थियों को इस सप्ताह कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर कोई छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनमें सफल होंगे. इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर कोई टेंशन ना लें. यदि कोई सर दर्द माइग्रेन आदि जैसे समस्या है तो उसके लिए आपको जो घरेलू उपाय भी अपने तो बेहतर रहेगा.

वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग सप्ताह अपनी रिश्ते को लेकर सतर्कता बरतें, वरना मामला बिगड़ सकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग लोगों को नए सप्ताह अपनी जुबान पर थोड़ा लगाम लगाकर चलना होगा क्योंकि साथी को आपकी उनकी बात बुरी लग सकती है. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. अपने धन को लेकर सतर्क रहना होगा और किसी योजना में बिना सोचे-समझे धन ना लगाएं. व्यापार कर रहे लोगों को इस सप्ताह मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों पर जिम्मेदारी अधिक रहेंगी जिन्हें पूरा करने के लिए आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. अपनी सेहत के प्रति कुछ लापरवाही भारी पड़ सकती है.आपको खांसी अस्थमा दमा जैसे शिकायतें परेशान कर सकती हैं.

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. गृहस्थ जीवन जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ सामंज्स्य बनाकर चलना होगा. वहीं, प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने साथी के साथ प्रसन्न रहेंगे. इस सप्ताह धन को लेकर कोई चिंता नहीं कनी होगी क्योंकि आपकी इनकम के नए सोर्स खुलेंगे और आप मनचाहा खर्च करेंगे. बिजनेस कर रहे लोग सप्ताह अपने कामों को लेकर सावधान रहें. आपको अपने काम को लेकर अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना अच्छा रहेगा. बात नौकरी की करें तो आपका प्रमोशन हो सकता है. इसके साथ-साथ आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थी इस सप्ताह अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें. इस सप्ताह की सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम अधिक रहने के चलते कमजोरी थकान आदि रह सकती है.

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. प्रेमी लोगों के जीवन में सुख बढ़ेगा. वहीं, सिंगल लोगों को भी इस सप्ताह नया साथी मिल सकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी, थोड़ा संभलकर रहें. धन के मामले में इस सप्ताह किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें क्योंकि कोई अजनबी धोखा दे सकता है. अपने निवेश का बहुत ही सोच विचार कर फैसला लें. व्यवसाय कर रहे लोगों को भी नए सप्ताह में पार्टनरशिप से कोई नुकसान हो सकता है इसलिए आप किसी को पार्टनर बनाएं तो उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें. नौकरी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह अपने बॉस को खुश करने की कोशिश करनी होगी इसके लिए उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा तभी वह अपने बॉस को प्रसन्न होंगे. विद्यार्थियों को यदि कोई परीक्षा देनी है तो वह उसमें अपना अच्छा परफॉर्म करेंगे. सेहत को लेकर इस सप्ताह सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि कोई इंफेक्शन परेशान कर सकता है.

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आ रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को लड़ाई झगड़े से बचकर रहना है. वरना मुसीबतें बढ़ेंगी. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को नए सप्ताह में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. धन को लेकर इस सप्ताह सोच विचार कर योजना बनानी होगी. यदि किसी प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें तो ही वह आपके लिए बेहतर रहेगा. इस सप्ताह किसी को धन उधार देने से बचें. बिजनेस कर रहे लोग इस सप्ताह अपनी योजनाओं के साथ-साथ अपने बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान दें. आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी. इस सप्ताह शुगर, थायराइड जैसी समस्याएं परेशान करेंगी. अपने स्वास्थ्य में कोई लापरवाही ना बरतें. इसलिए खान-पान में परहेज रखें.

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेमी लोगों को नए सप्ताह में अपने साथी की ख्याल रखें. वहीं, गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं इस सप्ताह बढ़ेंगी. इस सप्ताह आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा और अपनी आय के हिसाब से खर्च करेंगे तो बेहतर होगा. रियल एस्टेट से जुड़े लोग इस सप्ताह अच्छा धन कमा सकते हैं. व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी मिल सकती है. नौकरी में कार्यरत लोगों को नए सप्ताह में अपने कामों को लेकर काफी संघर्ष करना होगा. विद्यार्थी आने वाले नए सप्ताह में भी अपनी मेहनत जारी रखें. आपको बहुत जल्द सफलता हाथ लगेगी. किसी नई रिसर्च के लिए भी यह सप्ताह बेहतर रहेगा, लेकिन आपको यदि किसी काम में निराशा हाथ लगे तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. कुछ मौसमी बीमारियों से आप परेशान रहेंगे.

तुला- यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और जो लोग सिंगल हैं उन्हें इस सप्ताह कहीं से कोई प्रपोजल मिल सकता है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करनी होगी. इस सप्ताह कोई नई नौकरी मिल सकती है. आपको इस सप्ताह कुछ वस्तुओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है, जो आपको समस्या देगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपकी इनकम भी बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारियां में ढील ना दें वरना बड़ा नुकसान उठान पड़ सकता है. आपके कुछ नए कॉन्टेक्ट बनेंगे, जिनसे आपको फायदा होगा. इस सप्ताह आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में सतर्कता बरतनी होगी वरना डांट पड़ सकती है. विद्यार्थी सप्ताह किसी प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त रहेंगे और अपना पूरा ध्यान इस पर लगाएंगे जिसका उन्हें अच्छा लाभ भी मिलेगा. किसी नई रिसर्च के बारे में भी सप्ताह प्लानिंग कर सकते हैं. अपनी सेहत से लापरवाही ना करें.

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए सोच-समझ कर काम करने के लिए रहेगा. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है इसलिए आप कोई भी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग अपनी समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे. इस सप्ताह आपको अपने धन की प्लानिंग सोच विचार कर करनी होगी और यदि आपको कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं तो आप उसमें धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं. नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह थोड़ा परेशान रहेंगे. व्यवसाय में अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करना होगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें. इस सप्ताह आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी. थोड़ा संभलकर रहें.

धनु- यह सप्ताह आपके लिए फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने साथी को समय देना होगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ खुश रहेंगे. इस सप्ताह आपको अपने धन को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपने यदि किसी गलत योजना में धन लगाया तो इससे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है. बिजनेस कर रहे लोग सप्ताह अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे इसके लिए उन्हें कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बढ़ाने पड़ेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. विद्यार्थियों को सप्ताह कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा आपको टेंशन को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है. आपकी कोई कोर्स में दाखिला लेने के लिए अभी सोच विचार कर रहे थे तो वह भी सप्ताह मिल सकता है. इस सप्ताह आपकी सेहत थोड़ा कमजोर रहेगी क्योंकि आपकी लापरवाही के कारण पेट और गले से संबंधित समस्याओं को जन्म दे सकते हैं.

मकर- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रिश्ता संभालना होगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने साथी की बातों पर ध्यान देना होगा जिससे कि दोनों के बीच समन्वय बना रहे. इस सप्ताह आपको अपने धन को लेकर सावधान रहना होगा और आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ेंगे जो आपको परेशान करेंगे. निवेश की कोई अच्छी प्लानिंग करें. आपके सामने अचानक से कुछ खर्च आ सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी बात को लेकर संशय है तो वह उसे काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें. नौकरी में कार्यरत लोगों को सप्ताह अपने कामों को पूरा करने में पूरी मेहनत करनी होगी. छात्रों को इस सप्ताह यदि किसी कंपटीशन की तैयारी करनी है तो उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी होगी. इस सप्ताह आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, लेकिन घबराने की बात नहीं है.

कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने साथी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में किसी तीसरी के आने के कारण समस्याएं महसूस होंगी. किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें. यह सप्ताह आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहें. नौकरी में कार्यरत लोग सप्ताह किसी कहने पर बदलाव के बारे में न सोचें और अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लें. व्यवसाय कर रहे लोग अपने व्यवसाय को और आगे ले जाने के लिए कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाएंगे जो उनके लिए अच्छे रहेंगे. व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह मेहनत अधिक रहेगी. लेकिन उन्हें अपने कंसंट्रेशन को भी भंग नहीं होने देना है. इस समय कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार कर करें. घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे लोगों को किसी बात को लेकर तनाव होने की संभावना है. इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें. अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें.

मीन- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह खुशियां मिलेंगी. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्ते को संभालने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लड़ाई झगड़ा उनके रिश्ते में तनाव को बढ़ाएंगे. इस सप्ताह आप अपने धन के निवेश को लेकर प्लानिंग करें और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस कर रहे लोगों को उनकी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों की बात करें तो उन्हें उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और वह अपने कामों को पूरी मेहनत में लगन से करेंगे. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वह आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. सेहत को लेकर कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन यदि आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे तो उनसे आप आसानी से बाहर निकाल सकेंगे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial