अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचकर सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, लोगों को दीं रक्षा बंधन की शुभकामनाएं, उपस्थित महिलाओं ने सीएम के बांधा रक्षा सूत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा : शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां  जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने उनके आवास व कैंप कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कई महिलाओं ने सीएम को रक्षा सूत्र भी बांधा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेलीपैड लोहिया से देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉक्टर उत्तम सिंह नेगी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial