नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है। दरअसल बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सेना पर दिए गए बयान के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तो अब इस मुद्दे(SIR) पर भी चर्चा कीजिए।”










