देशभर में दशहरे की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली : आज पूरे देश में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी ( दशहरा ) के पावन अवसर पर देश और दुनिया में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं​​  

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा है कि विजयादशमी का त्योहार अधर्म , अन्याय और असत्य पर धर्म , न्याय और सत्य की विजय का प्रतीक है । उन्होंने भगवान श्री राम को नैतिक आचरण और सत्यनिष्ठा का प्रतीक बताया।  

देशवासियों से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत के उच्च आदर्शों पर आधारित ‘ विकसित भारत ‘ और एक समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें ।​ ​

पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश​
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा , ‘ ‘ आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं । उल्लास और विश्वास के इस विजय पर्व पर हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करें । ” उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी और धर्म के मार्ग पर विकास की प्रेरणा दी।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial