यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: आज शुक्रवार को योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने बताया कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’  करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऐतिहासिक फैसले का आधिकारिक ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा कि “7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। सरकार के प्रमुख रूप में अनवरत चल रही समर्पित सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश का मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन करती है। उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की धरा से ही लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सेवा ही समर्पण, और राष्ट्र प्रथम को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है।

सीएम योगी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है। जब प्रधानमंत्री 2014 में काशी आए थे, तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। काशी और मां गंगा से आरंभ हुआ आत्मीय सम्बंध समय के साथ निरंतर गहरा हुआ और आज राज्य के सर्वांगीण कायाकल्प का आधार बना है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial