इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के लोगों को सत्ता का द्वार नहीं दिख रहा इसलिए इतने बेचैन हो रहे हैं।
नितिन नवीन ने आगे कहा, ” कुछ लोग आजकल युवाओं की बात कर रहे हैं। जब आपकी सरकार थी, तब क्या युवाओं को लोन देने के बारे में कभी विचार किया था? मोदी सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप और मुद्रा लोन जैसी अनेकों योजनाएं चालू कीं। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हुए हैं और युवा रोजगार मांगने के जगह रोजगार देने वाले बन गए हैं।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विभाजन की रही है। इनके पूर्वजों ने देश को विभाजन के लिए मजबूर किया।









