चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों टीएमसी गुटों पर पश्चिम बंगाल के उपचुनावों के लिए पार्टी के नाम और ‘जोड़ा घास-फूल’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने आगामी 6 अक्टूबर 2026 को नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर यह फैसला सुनाया है।
दोनों ही गुट ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी अब ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उनके आरक्षित चुनाव चिह्न का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने दोनों गुटों को आज सुबह 11 बजे तक नए पार्टी नामों के तीन विकल्प और मुफ्त चुनाव चिन्हों की सूची से तीन विकल्प चुनने का निर्देश दिया है। ताकि वे उपचुनाव लड़ सकें।
यह घमासान 6 अक्टूबर 2026 को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के कारण और बढ़ गया था, जहाँ दोनों गुटों ने खुद को असली TMC बताते हुए अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। समय की कमी को देखते हुए चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को बराबर का मौका देने के लिए यह अंतरिम कदम उठाया है।









